अधिकारियों ने अग्निशामक यंत्रों, आपातकालीन निकास मार्ग समेत विभिन्न सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। राज्य के विभिन्न हिस्सों में हाल में हुई आग की घटनाओं के बाद प्रशासन अग्नि सुरक्षा को लेकर सतर्क है। इसी के तहत सिटी सेंटर का यह निरीक्षण किया गया। इस दौरान मॉल की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।




