सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रधाननगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति पर नजर रखी।
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के अंदर चाउमिन बनाने की सामग्री, प्लास्टिक समेत कई ज्वलनशील सामान मौजूद थे, जिसके कारण आग तेजी से फैलने की आशंका जताई गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
आग लगने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना में कितना नुकसान हुआ है, इसका भी फिलहाल आकलन नहीं किया गया है। दमकल विभाग ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।





