पुलिस ने 4 महिलाओं समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान कई मोबाइल फोन और बड़ी संख्या में कंप्यूटर भी जब्त किए गए हैं। आरोप है कि आईटी पार्क में लंबे समय से कई अवैध कॉल सेंटर संचालित हो रहे थे। पुलिस के पहुंचते ही कई लोग मौके से फरार हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कॉल सेंटरों से देश-विदेश के लोगों को फोन कर अलग-अलग तरीकों से ठगी की जाती थी और उनसे पैसे वसूले जाते थे। अभियान में सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।
गौरतलब है कि सिलीगुड़ी के विभिन्न इलाकों में पहले भी अवैध कॉल सेंटरों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हाल में पुलिस ने ऐसे कॉल सेंटरों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान तेज किया है।





