गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छायफुल हक (37), इस्माइल अली (27), लोवली बीबी (35) और रोजिना खातून (31) के रूप में हुई है। सभी कूचबिहार के निवासी बताए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, संयुक्त टीम ने न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में चार लोगों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके तीन बैग और एक लेडीज बैग से भारी मात्रा में याबा टैबलेट बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चारों आरोपियों को शुक्रवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।




