सिलीगुड़ी, 11 सितंबर (नि.सं.)। विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सिलीगुड़ी स्थित केंद्रीय विद्यालय, सीआरपीएफ स्कुल में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की ओर से नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके खिलाफ जागरूक करने का संदेश दिया गया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और समाज में नशा विरोधी जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने नशा विरोधी शपथ ली। एनसीबी की ओर से युवाओं में नशे के खिलाफ सकारात्मक सोच विकसित करने और समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में जागरूकता का संदेश दिया गया।




