इस घटना के विरोध में आज सिलीगुड़ी के कोर्ट मोड़ से AIDSO की ओर से धिक्कार रैली निकाली गई। संगठन के कार्यकर्ता और समर्थक रैली में शामिल हुए। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वीनस मोड़ पहुंचकर समाप्त हुई।
रैली के बाद वीनस मोड़ पर एक विरोध सभा आयोजित की गई। सभा में AIDSO के नेताओं और सदस्यों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही शिक्षण संस्थानों में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और गणतांत्रिक माहौल बनाए रखने की मांग भी उठाई गई।




