प्रत्येक रूट की पहचान के लिए अलग-अलग रंग के स्टिकर और बारकोड जारी किए गए हैं। रूट नंबर-1 में 1,519, रूट नंबर-2 में 2,000, रूट नंबर-3 में 1,780, रूट नंबर-4 में 879, रूट नंबर-5 में 1,256 और रूट नंबर-6 में 1,761 टोटो चलेंगे।
पुलिस के अनुसार, इस नई व्यवस्था से शहर में टोटो की आवाजाही व्यवस्थित होने के साथ ट्रैफिक जाम पर भी नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी। गलत रूट में टोटो चलाने पर कार्रवाई की जाएगी।
गुरुवार को भक्तिनगर ट्रैफिक गार्ड में टोटो चालकों को रूट नंबर और बारकोड वाले स्टिकर दिए गए। कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर सैयद वकार रजा, ट्रैफिक डीसीपी काजी शम्सुद्दीन अहमद, एडीसीपी पूर्णिमा शेरपा और एसीपी सुधीर कुमार दत्त मौजूद रहे।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि छह नए टोटो जोन लागू होने से शहर में जाम की समस्या कम होने और टोटो की आवाजाही पर नियंत्रण आने की उम्मीद है। वहीं, टोटो चालकों ने भी पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए सभी रूटों पर नियमित निगरानी की मांग की।





