अलीपुरद्वार,14 मार्च (नि.सं.)। लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। तृणमूल कांग्रेस ने अलीपुरद्वार जिले के तृणमूल अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, भाजपा ने अलीपुरद्वार के जिला अध्यक्ष और मदारीहाट विधायक मनोज तिग्गा को उम्मीदवार बनाया है। जिसके बाद से अलीपुरद्वार लोकसभा केंद्र में दो पार्टियों के जिला अध्यक्षों ने जोरदार प्रचार शुरू कर दिया है। हर दिन अलग-अलग जगहों पर दोनों दलों के प्रत्याशी प्रचार कर रहे है। दोनों पार्टियां चुनावी मैदान में एक इंच भी जगह छोड़ने को तैयार नहीं है। आज भी प्रकाश चिक बराइक और मनोज तिग्गा सुबह से ही चुनाव प्रचार में पसीना बहा रहे है।
अलीपुरद्वार लोकसभा केंद्र में दो जिला अध्यक्ष आमने-सामने, दोनों का जोरदार प्रचार

Share this story
More from उत्तर बंगाल
उत्तर बंगालराजगंज: कंटेनर में ठूंस-ठूंसकर भैंसों की तस्करी की कोशिश, 32 में 23 की मौत
राजगंज, 22 सितंबर (नि.सं.)। कंटेनर में ठूंस-ठूंसकर भैंसों की तस्करी की कोशिश का मामला सामने आया है। राजगंज थाना पुलिस ने तस्करी से पहले एक कंटेनर को जब्त किया है। कंटेनर में कुल 32 भैंसें मिली, जिनमें से 23 की मौत हो चुकी थी, जबकि 9 को जीवित अवस्था में बरामद किया गया है। मंगलवार सुबह फाटापुकुर ट्रैफिक मोड़ के…
सिलीगुड़ीतीस्ता के तेज बहाव में फंसे हाथी के बच्चे को बचाने वाले पांच मछुआरे सम्मानित
गाजोलडोबा, 22 सितंबर (नि.सं.)। तीस्ता नदी के तेज बहाव में बह रहे हाथी के बच्चे को अपनी जान जोखिम में डालकर बचाने वाले पांच मछुआरों को सम्मानित किया गया है। पांचों मछुआरों ने नाव लेकर उफनती तीस्ता नदी में उतरकर हाथी के बच्चे की जान बचाई थी। गाजोलडोबा के 12 नंबर इलाके में स्थानीय लोगों की मौजूदगी में सिलीगुड़ी की…
उत्तर बंगालनक्सलबाड़ी में पंचायत मंत्री दिलीप घोष ने किया सीएडीसी फार्म का निरीक्षण, मिट्टी लैब और कम्युनिटी हॉल का उद्घाटन
नक्सलबाड़ी, 22 सितंबर (नि.सं.)। नक्सलबाड़ी में पंचायत विभाग के अधीन संचालित सीएडीसी फार्म का पंचायत मंत्री दिलीप घोष ने निरीक्षण किया इस दिन सातभैया फार्म में पंचायत विभाग के राज्य मंत्री शांतनु प्रमाणिक, राज्य मंत्री आनंदमय बर्मन और विधायक दुर्गा मुर्मू के साथ मंत्री दिलीप घोष ने फार्म का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिट्टी की लैब जांच कक्ष और…
सिलीगुड़ीडकैती की साजिश के बीच खुला साइकिल चोरी का राज, आरोपी गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 22 सितंबर (नि.सं.)। खालपाड़ा चौकी पुलिस ने साइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विश्वजीत राय के रूप में हुई है। वह फूलबाड़ी संलग्न मर्डर मोड़ इलाके का निवासी है। पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर की रात खालपाड़ा इलाके में डकैती की योजना बनाने के आरोप में चार लोगों…
