सिलीगुड़ी में 294 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ कथित वकील गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 26 फरवरी (नि.सं)। सिलीगुड़ी में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। माटीगाड़ा थाना की सादे कपड़ों में तैनात पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो खुद को वकील बता रहा था। गिरफ्तार आरोपी का नाम आशीष कुमार स्वर्णकार बताया गया है। वह उत्तर दिनाजपुर जिले के डालखोला का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से करीब 294 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी फांसीदेवा मोड़ इलाके में किसी वाहन का इंतजार कर रहा था और ब्राउन शुगर की डिलीवरी देने वाला था। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस नेअभियान चलाकर उसे मौके से दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *