उत्तरकन्या अभियान को लेकर सिलीगुड़ी के तीनबत्ती मोड़ पर बवाल

सिलीगुड़ी, 26 फरवरी (नि.सं)। सिलीगुड़ी में गुरुवार को ‘उत्तरकन्या अभियान’ के दौरान तीनबत्ती मोड़ इलाका तनावपूर्ण हो गया। जनजाति सुरक्षा मंच के आह्वान पर निकाले गए इस प्रदर्शन में भाजपा और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
बताया गया कि दिसंबर महीने में फांसीदेवा के झमकलालजोत इलाके में जमीन कब्जे के विवाद को लेकर एक आदिवासी महिला के साथ मारपीट का आरोप लगा था। इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बावजूद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज संगठनों ने उत्तरकन्या अभियान का आह्वान किया।

प्रदर्शन में भाजपा विधायक दुर्गा मुर्मू सहित भाजपा और विश्व हिंदू परिषद के नेता व कार्यकर्ता शामिल थे। जैसे ही रैली तीनबत्ती मोड़ के पास पहुंची, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर जुलूस को रोक दिया।

आरोप है कि प्रदर्शनकारियों द्वारा बैरिकेड तोड़ने की कोशिश के बाद स्थिति बिगड़ गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने जलकमान चलाया और आंसू गैस के गोले दागे।
इसके जवाब में कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetbetgarantijokerbetmobilbahisjojobetJojobetJojobetkargabetpusulabetpusulabetholiganbetJojobetJojobetjojobetmariobetdeneme bonusuurfa konteynerşanlıurfa konteynercasibom casibom jojobet girişnew pornbahiscasinosekabetmatbetimajbetvdcasinovdcasinopusulabetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetDeneme Bonusu Veren SitelerŞans Casinojojobet girişazhar-itay.com grandpashabetpusulabetkazandrainterbahissezarcasinojojobet güncel girişmatadorbetDeneme Bonusu Veren Siteler 2026grandpashabetcasibompusulabetcasibomcasibomcasibomgrandpashabetporn liveperabetcasibomjojobetgrandpashabetholiganbetgameofbet1winteosbetpalacebetbetsalvadorcasinoroyalbetplaymercurecasinoesbetbetbeynesinecasinowbahisjojobetgrandpashabetholiganbetgameofbet1winteosbetgrandpashabetgrandpashabet girişwbahis girişwbahistempobetcasibom Built with ❤︎ by appycodes