सिलीगुड़ी, 26 जुलाई (नि.सं.)। छात्र आंदोलन के समर्थन में सिलीगुड़ी के बाघाजतिन पार्क के मुख्य गेट के सामने एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और युवा इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
आंदोलनकारियों ने बताया कि दिल्ली में हुए छात्र आंदोलन के प्रति एकजुटता दिखाने, न्याय की मांग उठाने और आंदोलनकारियों के खिलाफ दर्ज कथित झूठे मामलों व गिरफ्तारियों के विरोध में आयोजित किया गया।
इस मौके पर डॉ. सहरियार आलम भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि आंदोलन में शामिल कई छात्रों के खिलाफ झूठे केस दर्ज किए गए हैं और कई को अन्यायपूर्वक गिरफ्तार कर जेल में रखा गया है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए कहा कि इस तरह की दमनकारी राजनीति किसी भी लोकतांत्रिक समाज में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने मांग की कि आंदोलनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी झूठे मामलों को तुरंत वापस लिया जाए और गिरफ्तार छात्रों को रिहा किया जाए।
