राजगंज, 26 जुलाई (नि.सं.)। चौधरी ऑटोमोबाइल और लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी अनमोल के संयुक्त पहल पर बेलाकोबा में बच्चों के लिए ‘चित्रांकन’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों में चित्रकला के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित हुई। इसमें 5 से 9 वर्ष और 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने इसमें हिस्सा लिया। इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय था “जेमून ख़ुशी आंको”। राजगंज के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर श्रवण चौधरी, सौरभ चौधरी, आदित्य अग्रवाल सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे। आयोजकों ने बताया कि बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
