नक्सलबाड़ी, 26 जुलाई (नि.सं.)। भाजपा सत्ता में आते ही राजस्व बढ़ाने के निर्देश देने के बाद नक्सलबाड़ी में भूमि एवं भूमि राजस्व विभाग ने रिकॉर्ड वसूली की है।
जानकारी के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस के कार्यकाल में जहां एक साल में करीब 10 लाख रुपये राजस्व वसूला जाता था, वहीं सत्ता परिवर्तन के बाद मात्र तीन महीनों में ही लगभग 7 लाख रुपये की वसूली की गई है।
नक्सलबाड़ी के भूमि एवं भूमि राजस्व अधिकारी दीपांजन मजूमदार ने बताया कि राजस्व वसूली पर विशेष जोर दिया गया है। वाणिज्यिक खाजना (टैक्स) की वसूली से लेकर छापेमारी तक की जा रही है। नए वाणिज्यिक कर भी लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल जहां 9–10 लाख रुपये सालाना वसूली थी, वहीं इस साल तीन महीने में ही 7 लाख रुपये वसूले गए हैं, जो नए सरकार के निर्देशों के अनुसार संभव हो पाया है।
वहीं, नक्सलबाड़ी मंडल भाजपा अध्यक्ष साधन चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि मंत्री अग्निमित्रा पाल के निर्देश के बाद हुई इस राजस्व वसूली से साफ है कि तृणमूल के समय सिंडिकेट राज और कटमनी का खेल चलता था। उनका दावा है कि पहले यह राजस्व सरकारी खाते में नहीं जाता था, लेकिन अब इसका प्रमाण सामने आ रहा है।
