खूंटी पूजा कार्यक्रम में राजगंज पंचायत समिति की अध्यक्ष मोनिका अधिकारी, उपाध्यक्ष निताई मंडल, भोरर आलो थाने के ओसी सुदीप दत्त और समाजसेवी देवाशीष दे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उनके हाथों पूजा पंडाल निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।
क्लब के सदस्यों के अनुसार, पिछले कई वर्षों से थीम आधारित पंडालों के जरिए श्रद्धालुओं को आकर्षित किया जा रहा है। इस वर्ष पूजा का अनुमानित बजट करीब 3.5 लाख रुपये रखा गया है। पूजा के साथ लगातार चार दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में राजगंज पंचायत समिति के सदस्य धनंजय मल्लिक, बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत प्रधान रोहिणी बर्मन, समाजसेवी अर्जुन मंडल, नकुल दास और अजय अधिकारी सहित क्लब के सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।





