पुलिस सूत्रों के अनुसार, राजगंज ब्लॉक के बेलाकोबा स्थित बाबूपाड़ा गांव के निवासी आइजुल हक बेलाकोबा पुलिस चौकी में सिविक वालंटियर के रूप में कार्यरत थे। शुक्रवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान वह सड़क पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
शनिवार को आइजुल हक का पार्थिव शरीर बेलाकोबा पुलिस चौकी लाया गया। वहां उनके साथी पुलिसकर्मियों ने सलामी देकर और पुष्प अर्पित कर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। इस दुखद घटना से उनके सहकर्मियों और स्थानीय लोगों में शोक व्याप्त है।





