पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार रात बिहार की ओर से असम नंबर प्लेट वाली एक बोलेरो गाड़ी आ रही थी। गाड़ी में चिप्स लदे हुए थे। हालांकि, वाहन के भीतर मौजूद सामान को लेकर संदेह होने पर घोषपुकुर पुलिस चौकी की टीम ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से एक-एक कर 11 मवेशियों को बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास मवेशियों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेहदी आलम और हबीबुर रहमान के रूप में हुई है। दोनों असम के बरपेटा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।
बरामद सभी 11 मवेशियों को फिलहाल गौशाला भेज दिया गया है। वहीं, गिरफ्तार दोनों आरोपियों को शनिवार को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया।





