राजगंज, 11 अप्रैल (नि.सं.)। गृह मंत्री अमित शाह 15 अप्रैल को राजगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा राजगंज विधानसभा के बीजेपी उम्मीदवार दिनेश सरकार के समर्थन में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम फाटापुकुर के पास बुरीमोड़ इलाके के एक मैदान में होगा।
इस जनसभा को लेकर बीजेपी नेतृत्व ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को पार्टी नेताओं ने बुरीमोड़ स्थित सभा स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंच, सुरक्षा व्यवस्था और वाहनों की पार्किंग सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
बीजेपी नेताओं का दावा है कि इस जनसभा में करीब 40 से 50 हजार कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। ऐसे में रैली को सफल बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है।
