चुनाव प्रचार के लिए चंदा जुटा रहे सीपीआईएम उम्मीदवार

नक्सलबाड़ी, 11 अप्रैल (नि.सं.)। सीपीआईएम उम्मीदवार झरेन राय चुनाव प्रचार के दौरान ही चुनाव के लिए चंदा जुटा रहे है। माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र से सीपीआईएम प्रत्याशी झरन राय ने आज नक्सलबाड़ी हाट में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने और पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रचार करते-करते ही चुनाव के लिए धन संग्रह भी किया।
उम्मीदवार ने कहा कि सीपीआईएम कॉरपोरेट बॉन्ड के जरिए चुनाव नहीं लड़ती, इसलिए आम लोगों से सहयोग लेकर ही चुनावी खर्च जुटाया जा रहा है। उन्होंने तृणमूल और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास इलेक्टोरल बॉन्ड जैसे संसाधन नहीं है, इसलिए जनता के बीच जाकर मदद मांगी जा रही है।
साथ ही, गांवों और चाय बागानों में लगातार प्रचार किया जा रहा है। उम्मीदवार ने दावा किया कि उन्हें जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है और जीत निश्चित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *