सिलीगुड़ी, 2 अगस्त (नि.सं.)। खूंटी पूजा के साथ रथखोला स्पोर्टिंग क्लब ने दुर्गा पूजा की तैयारियों की शुरुआत कर दी है। इस वर्ष क्लब अपनी 61वीं वर्षगांठ मना रहा है।
पूजा कमेटी की ओर से बताया गया कि इस बार दर्शकों के लिए कई खास आकर्षण रखे गए हैं। रोशनी और प्रतिमा में नवीनता की झलक देखने को मिलेगी, जो लोगों को खास तौर पर आकर्षित करेगी। आयोजकों का कहना है कि इस साल का थीम और सजावट शहरवासियों का ध्यान खींचेगी और दुर्गा पूजा के उत्सव में एक नया आयाम जोड़ेगी।
