सिलीगुड़ी, 2 अगस्त (नि.सं.)। सिलीगुड़ी जंक्शन जीआरपी ने कंचनकन्या एक्सप्रेस में सुरक्षा जांच के दौरान गांजा तस्करी के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दंपति का नाम शुवेंदु दास (32) और कमला दास है, जो मूल रूप से बर्दमान के रहने वाले हैं।
जीआरपी के अनुसार, ट्रेन में रूटीन चेकिंग के दौरान दंपति पर शक होने पर तलाशी ली गई। उनके ट्रॉली बैग से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों कोलकाता जाने वाले थे। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उन्हें आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया, जहां से शुवेंदु दास को रिमांड पर लिया है। फिलहाल जीआरपी पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।
