खोरीबाड़ी,1 अप्रैल (नि.सं.)। खोरीबाड़ी के पानीटंकी संलग्न इलाके में 327 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार रात को एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पान दुकान से जा टकराया। इस घटना में पान दुकान का मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया गया है कि उक्त वाहन बिहार से सिलीगुड़ी की ओर आ रहा था। तभी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पान की दुकान में जा घुसा। इस घटना में पान की दुकान के मालिक अनिल राय गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल को बरामद कर पहले उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि, बाद में उसे सिलीगुड़ी के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।वहीं, घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर वाहन में तोड़फोड़ की। दूसरी ओर,घटना की खबर मिलते ही खोरीबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी घटना की जांच शुरू की।
