सिलीगुड़ी, 28 फरवरी (नि.सं)। शंकर छेत्री मौत मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। आरोप है कि मृतक के परिवार को केस से पीछे हटने का दबाव बनाया जा रहा है। धमकी दी जा रही है कि इस झमेले को यही खत्म करो। नहीं तो पूरे परिवार को खराब अंजाम भुगतना पड़ेगा। यह कहना है मृतक शंकर छेत्री की बहन मनु छेत्री का। मनु छेत्री ने बताया की बीते कल मीडिया का परिचय देकर एक युवक उसके घर आया था। इसके बाद युवक ने मनु को घर से बाहर सुनसान जगह लेकर गया। युवक ने उसे इस आंदोलन को यही खत्म करने की बात कही। ऐसा नहीं करने पर उसे और उसके पूरे परिवार को भारी अंजाम भुगतने की धमकी दी। इस घटना के बाद परिवार में डर का माहौल है। इस विषय में खोरीबाड़ी थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई। जिसके बाद पुलिस आगे की जांच कर रही है।
