सिलीगुड़ी, 25 जुलाई (नि.सं.)। माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कफ सिरप और भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिरिंग लामा (35) के रूप में हुई है, जो मिरिक के कृष्णनगर का निवासी बताया जा रहा है।
पुलिस को शुक्रवार देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि माटीगाड़ा क्षेत्र के खेल मैदान के पास एक संदिग्ध युवक मादक पदार्थों के साथ मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 17 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप और 176 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। जिसके बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर माटीगाड़ा थाना ले गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह पहाड़ी क्षेत्र से सिलीगुड़ी नशीले पदार्थ खरीदकर ले जा रहा था।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। शनिवार को उसे सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस अब रिमांड पर लेकर यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस तस्करी गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले की जांच जारी है।
