नक्सलबाड़ी, 25 जुलाई (नि.सं.)। NEET प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस नेतृत्व इस मुद्दे पर लगातार आवाज उठा रहा है। इसी क्रम में आज नक्सलबाड़ी के बिरसा मुंडा कॉलेज में आदिवासी कांग्रेस नेतृत्व की ओर से विरोध कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस प्रदर्शन में राज्य आदिवासी कांग्रेस की चेयरमैन नवनीता तिर्की, नक्सलबाड़ी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद इमरान समेत अन्य ब्लॉक स्तर के नेता मौजूद रहे।
राज्य आदिवासी कांग्रेस की चेयरमैन नवनीता तिर्की ने कहा कि शिक्षा के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है। जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
