सिलीगुड़ी, 25 जुलाई (नि.सं.)। शहर के नौकाघाट ट्रैफिक पॉइंट पर नियंत्रण खोकर धान से लदी एक लॉरी सड़क पर पलट गई। इस हादसे में लॉरी का चालक घायल हो गए है।
शनिवार सुबह लॉरी जैसे ही नौकाघाट ट्रैफिक पॉइंट पर पहुंची, अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया। दुर्घटना में चालक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नौकाघाट ट्रैफिक आउटपोस्ट और न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल चालक को उद्धार कर प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। बाद में दुर्घटनाग्रस्त लॉरी को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
