अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटी मालवाहक लॉरी

खोरीबाड़ी,2 अक्टूबर(नि.सं.)। खोरीबाड़ी के पानीटंकी संलग्न धाकरू मोड़ के 327 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मालवाहक लॉरी अनियंत्रित होकर पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार आज उक्त मालवाहक लॉरी सिलीगुड़ी से बिहार जा रही थी।


तभी धाकरू मोड़ पर एक अन्य लॉरी को ओवरटेक करते समय लॉरी अनियंत्रित होकर सडक के किनारे जलाशय में पटल गई।हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दूसरी ओर, घटना की खबर मिलते ही खोरीबाड़ी के पानीटंकी चौकी पुलिस और खोरीबाड़ी ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में क्रेन की मदद से लॉरी को बरामद किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *