फांसीदेवा,29अप्रैल (नि.सं.)। फांसीदेवा ब्लॉक के भीमबार इलाके के 31 नंबंर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक मालवाहक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में ट्रक का चालक घायल हो गया। बताया गया है कि मालवाहक ट्रक सिलीगुड़ी से कोलकाता जा रहा था। उसी समय भीमबार इलाके में ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पलट गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की खबर मिलते ही विधाननग पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को बरामद कर विधाननगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गई। बाद में घायल को उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा गया। विधाननगर पुलिस पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।
