राजगंज, 20 जुलाई (नि.सं.)। अरण्य सप्ताह के अवसर पर डाबग्राम-फुलबाड़ी की विधायक शिखा चटर्जी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में शिरकत की। बुधवार को फूलबाड़ी दो नंबर ग्राम पंचायत के पश्चिम धंतला स्थित महानंदा बैराज प्राथमिक विद्यालय के सामने विधायक ने कर्मी समर्थकों के साथ मिलकर स्कूल परिसर में पौधारोपण किया।इस संबंध में शिखा चटर्जी ने कहा कि अरण्य सप्ताह का कार्यक्रम चल रहा है। इसलिए आज पौधरोपण किया गया है। जंगलों के कम होने से मौसम में आए दिन बदलाव हो रहा है। आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसलिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की जरूरत है।
अरण्य सप्ताह के अवसर पर विधायक शिखा चटर्जी ने की वृक्षारोपण

Share this story
More from उत्तर बंगाल
उत्तर बंगालराजगंज में जन्माष्टमी के दधि-कादा खेल में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत
सिलीगुड़ी, 5 सितंबर (नि.सं.)। जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित दधि-कादा खेल के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में डूबने से 10 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई है। घटना राजगंज ब्लॉक के साहुडांगी से सटे पाघालुपाड़ा के कचुमोड़ इलाके की है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जन्माष्टमी के अवसर पर कचुमोड़ में बड़े स्तर पर दधि-कादा खेल का आयोजन किया…
सिलीगुड़ीडॉली इन होटल की छत पर अवैध कॉन्फ्रेंस हॉल निर्माण का आरोप, सिलीगुड़ी नगर निगम ने शुरू की जांच
सिलीगुड़ी, 5 सितंबर (नि.सं.)। शहर के विधान रोड स्थित डॉली इन होटल की छत पर कथित रूप से बिना अनुमति कॉन्फ्रेंस हॉल बनाने का मामला सामने आया है। शनिवार को सिलीगुड़ी नगर निगम, खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की एनफोर्समेंट ब्रांच की संयुक्त टीम ने होटल में अभियान चलाया। इसी दौरान छत पर बने कॉन्फ्रेंस हॉल को लेकर मामला सामने…
उत्तर बंगालखोरीबाड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिठाई की दुकानों और रेस्टोरेंट में मिली गंदगी
खोरीबाड़ी, 5 सितंबर (नि.सं.)। खोरीबाड़ी के विभिन्न दुकानों और रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान चलाया। इस दौरान मिठाई की दुकानों से लेकर कई रेस्टोरेंट में जांच की गई। खोरीबाड़ी की बीडीओ दीप्ति साहू और पुलिस की मौजूदगी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने यह अभियान चलाया। जांच के दौरान एक मिठाई की दुकान के फ्रिज में मरी…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी: जेल से बाहर आते ही फिर चोरी का आरोप, टैब चोरी मामले में युवक गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 5 सितंबर (नि.सं.)। जेल से बाहर आने के महज कुछ दिनों बाद ही दोबारा चोरी के आरोप में माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने पीयूष साहा नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने शुक्रवार देर रात विश्वास कॉलोनी इलाके में अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी हुआ टैब भी बरामद किया गया…
