नक्सलबाड़ी अग्निकांड: महकमा परिषद सभाधिपति अरुण घोष ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

नक्सलबाड़ी, 7 फरवरी(नि.सं)। नक्सलबाड़ी में शॉर्ट सर्किट से लगी भयानक आग की घटना के बाद आज सिलीगुड़ी महकमा परिषद के सभाधिपति अरुण घोष ने घटनास्थल का दौरा किया। उनके साथ नक्सलबाड़ी पंचायत समिति के कर्माध्यक्ष बिराज सरकार और मणिराम ग्राम पंचायत के प्रधान गौतम घोष भी थे।


बता दें कि शुक्रवार शाम को एक घर में आग लग गई थी। आग लगने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। इस घटना में एक परिवार के 2 घर और उनका फर्नीचर और दस्तावेज जलकर राख हो गए। आग में एक और घर को थोड़ा नुकसान पहुंचा है।

इस दिन सभाधिपति ने महकमा परिषद फंड से सबसे ज्यादा प्रभावित परिवारों को 35 हजार रुपये और सबसे कम प्रभावित परिवारों को 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का भरोसा दिया है। यह भी बताया कि इलाके में लाइट और पानी का इंतजाम किया जाएगा।


हालांकि, मौके पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी पहुंची, लेकिन घना इलाका होने की वजह से वह अंदर नहीं जा सकी। महकमा परिषद के सभाधिपति  ने भरोसा दिया कि वे इस मामले पर सभी से बात करके कोई हल निकालेंगे। साथ ही ब्लॉक प्रशासन ने प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *