आशिघर सब ट्रैफिक गार्ड की पहल: फ्रेंडशिप कप वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

सिलीगुड़ी, 8 फरवरी(नि.सं)। सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अंतर्गत आशिघर सब ट्रैफिक गार्ड की ओर से घोगोमाली मैदान में फ्रेंडशिप कप वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य खेल के माध्यम से लोगों के बीच आपसी सद्भाव और मित्रता को बढ़ावा देना है।


इस अवसर पर एसीपी त्रिदीब सरकार, एसीपी अनिर्बाण मजूमदार, आशिघर सब ट्रैफिक गार्ड के ओसी तनय सरकार सहित कई पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान एसीपी अनिर्बाण मजूमदार ने बताया कि इस वॉलीबॉल टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें से सात टीमें शहर के विभिन्न इलाकों से और एक टीम पुलिस विभाग की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन “सेफ ड्राइव, सेफ लाइफ” अभियान के तहत किया गया है, ताकि आम लोगों को सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया जा सके।


पुलिस अधिकारियों ने कहा कि खेल के माध्यम से समाज के साथ बेहतर तालमेल बनाना और जन-जागरूकता फैलाना इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *