दर्दनाक सड़क हादसे में दो कॉलेज छात्र समेत तीन की मौत, MLA परिवारों से मिले

राजगंज, 8 फरवरी (नि.सं)। राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसे दो कॉलेज छात्र समेत तीन की मौत हो गई है। शोकाकुल परिवारों से विधायक खगेश्वर राय ने मुलाकात की है। यह मर्मांतक दुर्घटना शनिवार सुबह जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मनुआगंज इलाके में आमबाड़ी–हाथीमोड़ राज्य सड़क पर हुई है। हादसे में मौके पर ही कर्णदेव मंडल और शुभाशीष उरांव नामक दो युवकों की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल दीपंकर मजूमदार को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।बताया गया है कि कर्णदेव मंडल एक कारखाने में कार्यरत थे। उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी और मात्र दो वर्ष का एक मासूम बच्चा है। वहीं शुभाशिस उरांव और दीपंकर मजूमदार के परिवारों में भी माता-पिता और भाई है।

रविवार सुबह मृत तीनों युवकों के शोकसंतप्त परिवारों से मिलने राजगंज के विधायक खगेश्वर राय उनके घर पहुंचे। उनके साथ राजगंज ब्लॉक महिला तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष सर्वाणी धारा और पानीकौड़ी ग्राम पंचायत की प्रधान पापिया सरकार सहित अन्य लोग मौजूद थे। सभी ने परिवारजनों से बातचीत कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

इसी दिन राजगंज पंचायत समिति के नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा नेता निताई मंडल भी मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने भी शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाया और हर तरह से साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes