सिलीगुड़ी, 27 अगस्त (नि.सं.)। दार्जिलिंग जिला माकपा ने शुक्रवार को सिलीगुड़ी नगर निगम अभियान किया था। इस अभियान के दौरान माकपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेड को तोड़कर सिलीगुड़ी नगर निगम में प्रवेश किया था। जिससे नगर निगम के गेट का एक हिस्सा टूट गया था। जिसके बाद पुलिस के काम में बाधा देने और सरकारी संपत्ति नष्ट करने के आरोप में सिलीगुड़ी पुलिस ने 25 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसमें अशोक भट्टाचार्य, जीवेश सरकार, समन पाठक, मौसमी हाजरा, मुंशी नूरुल इस्लाम और शरदेंदु चक्रवर्ती के नाम है। वही, सिलीगुड़ी पुलिस ने शुक्रवार की रात को प्रदीप घोष और प्रमोद पासवान को गैर जमानती धारा के तहत गिरफ्तार किया है। इधर, शनिवार को जीवेश सरकार और समन पाठक ने पुरे मुद्दे पर कहा कि पुलिस ने तृणमूल के निर्देश पर मामला दर्ज किया है। नेता और कार्यकर्ताओं को परेशान करने के मकसद किया जा रहा है। उन्होंने कहा की पुलिस के खिलाफ जवाबी आंदोलन शुरू किया जाएगा।
अशोक भट्टाचार्य सहित 25 के खिलाफ मामला दर्ज

Share this story
More from सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में बीमार बुजुर्ग मां को गंदे कमरे में बंद रखने का आरोप, बेटे-बहू के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई
सिलीगुड़ी, 24 अक्टूबर(नि.सं.)। जिस मां ने अपने बच्चों को पालने-पोसने के लिए पूरी जिंदगी समर्पित कर दी, उसी मां को उम्र के आखिरी पड़ाव में कथित तौर पर घर के एक गंदे कमरे में कैद होकर दिन गुजारने पड़े? सिलीगुड़ी के मध्य शांतिनगर इलाके में सामने आई इस घटना ने इंसानियत को झकझोर दिया है। आरोप है कि बुजुर्ग महिला…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में जाम, पार्किंग और फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ होगी कार्रवाई, नवंबर के बाद लागू होगी योजना
सिलीगुड़ी, 24 अक्टूबर (नि.सं.)। शहर में ट्रैफिक जाम, पार्किंग की समस्या और फुटपाथों पर अतिक्रमण को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन सक्रिय होने जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार सुबह राज्य के मंत्री एवं सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष ने विधान मार्केट का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस कमिश्नर, नगर निगम आयुक्त समेत प्रशासन के अन्य अधिकारी…
सिलीगुड़ीदुर्गा पूजा के बाद व्यवस्थाओं का जायजा लेने सड़कों पर उतरे मंत्री शंकर घोष, गेट हटाने और विसर्जन की खामियों पर जताई चिंता
सिलीगुड़ी, 24 अक्टूबर (नि.सं.)। दुर्गा पूजा के बाद शहर की स्थिति का जायजा लेने के लिए सिलीगुड़ी के विधायक एवं राज्य के मंत्री शंकर घोष ने शनिवार सुबह पुलिस कमिश्नर, पुलिस अधिकारियों, नगर निगम आयुक्त और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर की प्रमुख सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान हिलकार्ट रोड और विधान रोड समेत विभिन्न इलाकों का दौरा…
सिलीगुड़ीदुर्गा पूजा का खुमार उतरते ही लक्ष्मी पूजा की तैयारियां शुरू, सिलीगुड़ी के बाजारों में खरीदारों की भीड़ का इंतजार
सिलीगुड़ी, 23 अक्टूबर (नि.सं.)। दुर्गा पूजा का जश्न खत्म होते ही घर-घर में देवी लक्ष्मी के आगमन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बंगाल के हर घर में धन, वैभव और समृद्धि की कामना के साथ कोजागरी लक्ष्मी पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी। इसी पूजा को लेकर अब धीरे-धीरे बाजारों में भी तैयारियां दिखने लगी हैं। लक्ष्मी पूजा की जरूरी…
