सिलीगुड़ी,11 जनवरी (नि.सं.)। असम में तस्करी करने से पहले एनजेपी थाने की पुलिस ने चार मवेशियों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि मंगलवार रात को गुप्त सूत्रों के आधार पर एनजेपी थाने की पुलिस ने फूलबाड़ी टोल गेट के सामने अभियान चलाया और एक पिकअप वैन को जब्त किया। तलाशी के दौरान पिकअप वैन से 4 मवेशी बरामद किया।
पुलिस ने इस घटना में दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम अशरफुल हक और अनारुल हक हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार मवेशियों को बिहार से असम ले जाया जा रहा था।आज आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया।