बागडोगरा, 10 अक्टूबर (नि.सं.)। मलेशिया में आयोजित एशिया पैसिफिक डेफ मल्टी स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में पदक जीतकर लौटे तीन खिलाड़ियों का बागडोगरा हवाई अड्डे पर स्वागत और सम्मान किया गया। सिलीगुड़ी प्लेयर्स वेलफेयर एंड रिहैब सोसाइटी की ओर से यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
संगठन के अध्यक्ष अमित सरकार ने बताया कि बाधित होने के बावजूद श्रुति दास ने स्वर्ण पदक, प्रियम चक्रवर्ती ने रजत और कांस्य पदक तथा राजर्षि प्रतीम दत्त ने रजत और कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। साथ ही अमित सरकार ने खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए सरकार से आवश्यक सहयोग देने की अपील की है।





