जानकारी के अनुसार, अंजली बर्मन के पति ललित बर्मन का भीमा बर्मन के साथ कथित विवाहेतर संबंध था। पिछले छह महीने से पति और प्रेमिका के बीच मोबाइल पर हो रही चैट को देखकर अंजली नाराज थी। इसके बाद वह भीमा बर्मन की दुकान पर पहुंची। वहां दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान अंजली ने अचानक ब्लेड से भीमा पर हमला कर दिया।
हमले में भीमा घायल होकर जमीन पर गिर गई। स्थानीय लोगों ने उसे पहले नक्सलबाड़ी अस्पताल पहुंचाया। बाद में उसकी हालत को देखते हुए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अंजली बर्मन को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।





