अभियान के दौरान कुछ रेस्टोरेंट के फ्रिज से लंबे समय से संरक्षित मांस बरामद होने की बात सामने आई। इसके अलावा खाद्य पदार्थों के भंडारण में भी नियमों का पालन नहीं किए जाने के आरोप लगे है। सरकारी नियमों के अनुसार शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों को अलग-अलग तथा निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप रखना जरूरी है। लेकिन जांच के दौरान कई जगहों पर एक ही फ्रिज या स्टोरेज में अलग-अलग प्रकार के खाद्य पदार्थ एक साथ रखे पाए गए। इसके साथ ही कुछ स्थानों से एक्सपायरी खाद्य सामग्री भी बरामद होने की बात सामने आई। जांच के दौरान अनियमितताएं पाए जाने के बाद कई रेस्टोरेंट और खाद्य दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिए जाने की जानकारी मिली है।
प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि खाद्य सुरक्षा और आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में भी शहर के विभिन्न रेस्टोरेंट, खाद्य दुकानों और पब में इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।





