राजगंज, 26 मार्च (नि.सं.)। बहला-फुसलाकर दो नाबालिगों से दुष्कर्म का प्रयास किया गया है। राजगंज थाने की पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक वृद्ध को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार की रात वृद्ध को राजगंज इलाके स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि राजगंज ब्लॉक के एक गांव में 11 साल और 13 साल की दो नाबालिग बच्चियां खेल रही थी। उस वक्त आरोपी वृद्ध उस रास्ते से गुजर रहे थे। आरोप है कि इसके बाद दोनों नाबालिगों को बहला-फुसलाकर एक सुनसान जगह पर ले गए। वहां वृद्ध ने दोनों नाबालिगों के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वृद्ध की मंशा सो समझकर नाबालिगों ने चीखना शुरू कर दिया। जिसे सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। लेकिन वृद्ध मौके से भाग गया। घटना के बाद राजगंज थाने में वृद्ध के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी। दरक शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी वृद्ध को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
