अवैध रूप से बालू-पत्थर खनन के आरोप में दो गिरफ्तार,दो ट्रैक्टर जब्त

फांसीदेवा,3 सितंबर (नि.सं.)। ग्रीन ट्रिब्यूनल के प्रतिबंध का उल्लंघन कर नदी से अवैध रूप से बालू-पत्थर निकालने के आरोप में विधाननगर जांच केंद्र की पुलिस ने दो बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त किया है। इस घटना में दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।


आज पुलिस ने फांसीदेवा के विधाननगर में महानंदा नदी से दो बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया। बताया गया है कि चालक कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके। आरोपियों के नाम सरवन महतो और दिनेश पाहन हैं।

सरवन बिहार के गलगलिया का रहने वाला है जबकि दिनेश विधाननगर का रहने वाला है। आज आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत मेंं पेश किया गया है। विधाननगर जांच केंद्र की पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *