बागडोगरा में किराना दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

बागडोगरा, 3 मई (नि.सं.)। बागडोगरा के गोंसाईपुर के नेवपाड़ा इलाके में बुधवार की सुबह एक किराना दुकान में आग लगने की घटना से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि आग लगने की घटना में दुकान में रखा सामान लेकर फ्रिज, फर्नीचर सब कुछ जल कर राख हो गया। जिससे दुकान के मालिक का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इधर, आग लगने की खबर पर पहुंची दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। दुकान के मालिक ने आशंका जताते हुए कहा कि आग लगी नहीं है। आग लगाई गई है। बागडोगरा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *