कोरोना अपडेट : भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3.66 लाख के पार

कोरोना से निपटने के लिये पूरे देश में लाॅकडाउन चल रहा है। इसके बावजूद कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। देश में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 3.66 लाख के पार कर गयी है।


स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार की ताजा आकड़ों के अनुसार, फिलहाल देश में कोरोना 3,66,946  हो गयी है। पिछले 24 घंटो में 12,881 नये मामले सामने आये है। जिनमे 334 लोगों की मौत हुई है।

इसी के साथ अब देश में कोरोना से मरने वालों का संख्या 12,237 हो गयी है। जिनमे कोरोना के एक्टिव 1,60,384  केस है, वहीं,1,94,325 कोरोना मरीज ठीक हो चुके है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *