बैरागीजोत में भाजपा की बूथ कमिटी गठित

खोरीबाड़ी, 3 फरवरी (नि.सं.)। भारतीय जनता पार्टी के बिन्नाबाड़ी रानीगंज मंडल की ओर से बैरागीजोत में बूथ कमिटी का गठन किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भोला नाथ सिकदार, महासचिव संतोष राय व भवेश चंद्र राय, वीरेन सिकदर, वसंत गणेश, सपन बर्मन, निरेन बर्मन सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


जानकारी देते हुए महासचिव संतोष राय ने बताया बैरागीजोत स्थित बूथ संख्या 38 में बूथ कमिटी का गठन किया गया। माधव मंडल को अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चयनित किया गया।संतोष राय ने बताया मंडल अंतर्गत सभी बूथों में बूथ कमिटी का गठन किया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *