कूचबिहार, 21 नवंबर (नि.सं.)। जिले के पुंडीबारी थाना अंतर्गत दक्षिण कालाराय के कुठी इलाके में बाइसन के तांडव से दहशत फैल गया। बताया जा रहा है कि बाइसन के हमले में एक महिला घायल हो गई है। घायल महिला को पहले पुंडीबारी ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे कूचबिहार भेज दिया गया है।इस बीच इलाके में बाइसन के हमले की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी और पुंडीबारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। आखिरकार दोपहर तक वन विभाग ने बाइसन को नींद की गोली मारकर काबू में किया। वन विभाग के अनुसार बाइसन को प्राथमिक उपचार के बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
पुंडीबारी थाना क्षेत्र में बाइसन का तांडव, महिला घायल

Share this story
More from उत्तर बंगाल
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में लोन दिलाने के नाम पर महिला से धोखाधड़ी, फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी गिरफ्तार
सिलीगुड़ी,18 नवंबर (नि.सं.)। पर्सनल लोन दिलाने के नाम पर महिला के साथ धोखाधड़ी के मामले में प्रधान नगर थाने की पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मानिक पाल है। आरोप है कि महिला के दस्तावेज और मोबाइल ओटीपी का इस्तेमाल कर उसके नाम पर 82,900 रुपये का आईफोन-17 लोन करवाया गया, जबकि…
उत्तर बंगालनक्सलबाड़ी में 95 लाख रुपये की लागत से लगेंगी 141 सोलर लाइटें, काम शुरू
नक्सलबाड़ी, 18 नवंबर। (नि.सं.) नक्सलबाड़ी में सोलर लाइट लगाने का काम शुरू हो गया है। उत्तर बंगाल विकास विभाग की आर्थिक सहायता से करीब 95 लाख रुपये की लागत से कुल 141 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। बुधवार को नक्सलबाड़ी के खेमची नदी स्थित छठ घाट पर सोलर लाइट लगाने के कार्य का शुभारंभ किया गया। इसके अलावा नक्सलबाड़ी के छठ…
सिलीगुड़ीपारिवारिक विवाद के बीच अवैध निर्माण का खुलासा, सिलीगुड़ी नगर निगम ने चलाया बुलडोजर अभियान
सिलीगुड़ी, 18 नवंबर। (नि.सं.) पारिवारिक विवाद के चलते एक मकान में अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। एक भाई की शिकायत के आधार पर जांच में जुटे सिलीगुड़ी नगर निगम के अधिकारियों ने मकान के विभिन्न हिस्सों में निर्माण संबंधी कई अनियमितताएं पाई। इसके बाद नियमानुसार नोटिस जारी कर बुधवार को नगर निगम की ओर से अवैध निर्माण तोड़ने…
उत्तर बंगालसर्दियों की शुरुआत के साथ गाजोलडोबा पहुंचे बांग्लादेशी गुड़ कारीगर, खजूर के गुड़ की खुशबू से महकने लगे बाजार
गाजोलडोबा, 18 नवंबर (नि.सं.)। सर्दियों का मौसम शुरू होते ही खजूर के रस और गुड़ की मांग बढ़ने लगी है। इसी के साथ बांग्लादेश से खजूर के गुड़ बनाने वाले कारीगर भी उत्तर बंगाल पहुंचने लगे हैं। जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज ब्लॉक के गाजोलडोबा स्थित दूधिया गांव में बांग्लादेश के तीन कारीगर खजूर का गुड़ बनाने के काम में जुट…
