भाजपा नेता विकास सरकार को मिली जमानत

सिलीगुड़ी, 24 मार्च (नि.सं.)। भाजपा नेता विकास सरकार को जमानत मिल गई है। अदालत ने उन्हें दो हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दी। जमानत मिलने के बाद अदालत से बाहर आते ही भाजपा नेताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।


ज्ञात हो कि सिलीगुड़ी के 24 नंबर वार्ड में गुरुवार सुबह वार्ड कार्यालय को लेकर तनाव का माहौल देखा गया था। विकास सरकार पर नगर निगम के चेयरमैन तथा 24 नंबर वार्ड के पार्षद प्रतुल चक्रवर्ती को परेशान करने और धक्का देने का आरोप लगा था। इस घटना के बाद पुलिस ने विकास सरकार को गिरफ्तार किया।

इस घटना के प्रतिवाद में भाजपा ने आवाज उठाई थी। पूरी रात थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। इस बीच आज विकास सरकार को अदालत में पेश किया गया।आखिर में विकास सरकार को निजी मुचलके पर जमानत मिल गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *