भाजपा महिला मोर्चा का सिलीगुड़ी थाने में ‘थाना शुद्धिकरण’ कार्यक्रम

सिलीगुड़ी, 23 सितंबर(नि.सं.)।भाजपा महिला मोर्चा ने गंगा जल और झाड़ू लेकर थाना शुद्धिकरण कार्यक्रम किया है। आज राज्य के विभिन्न जगहों के साथ-साथ भाजपा की ओर से सिलीगुड़ी थाने के सामने यह कार्यक्रम किया गया। राज्य में महिला उत्पीड़न और दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।


इन सभी घटनाओं को रोकने के लिए भाजपा की सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला महिला मोर्चा ने पुलिस प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए थाना शुद्धिकरण कार्यक्रम किया। इस दौरान महिलाओं ने झाड़ू लेकर और गंगाजल छिड़कर विरोध प्रदर्शन किया।

इस संबंध में भाजपा महिला मोर्चा की जिला सभानेत्री तर्पिता सरकार ने कहा कि पश्चिम बंगाल में दुष्कर्म के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। इन सब घटनाओं से लोग तंग आचुके हैं। इसे बादजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। प्रशासन की मानसिकता बदलने के लिए आज थाने को गंगा जल शुद्धिकरण किया गया। उन्होंने आरजी कर समेत उत्तर बंगाल की सभी मामलों की सुनवाई की भी मांग की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *