विभिन्न मांगों के समर्थन में जलपाईगुड़ी में भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली रैली

जलपाईगुड़ी, 2 मार्च (नि.सं.)। नारी सुरक्षा व रोजगार समेत कई मांगों के समर्थन में जलपाईगुड़ी भाजपा युवा मोर्चा की ओर से एक रैली निकाली गयी। बताया गया है कि जलपाईगुड़ी भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पलेन घोष के नेतृत्व में उक्त रैली निकाली गयी। यह रैली विभिन्न मार्गाें की परिक्रमा की।


पलेन घोष ने कहा इस राज्य में महिलाओं के लिए कोई सुरक्षा नहीं है। इसके अलावा रोजगार की भी कोई सुविधा नहीं है। इसके खिलाफ आज भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जलपाईगुड़ी के प्रत्येक विधानसभा में उनका ही जीत होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *