बिहार में तस्करी से पहले गांजे के साथ एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,24 अक्टूबर(नि.सं.)। एनजेपी पुलिस ने बिहार में तस्करी करने से पहले गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त चार पहिया वाहन को जब्त कर लिया गया है। आरोपी का नाम आईनुल मियां है। वह कूचबिहार का रहने वाला है।


बताया गया है कि एक व्यक्ति कूचबिहार के देवान हाट से करीब 37 किलो गांजा बिहार ले जा रहा था। गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर एनजेपी थाने की पुलिस ने बुधवार शाम फूलबाड़ी में अभियान चलाया।

इस दौरान एक वाहन वहां पहुंची तो उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से करीब 37 किलो गांजा बरामद हुआ। आज आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *