नक्सलबाड़ी में बाइक ने टोटो को टक्कर मारी, 1 की मौत, 1 घायल

नक्सलबाड़ी, 26 मार्च(नि.सं.)। नक्सलबाड़ी इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। पानीघाटा-नक्सलबाड़ी राज्य सड़क पर खड़े एक टोटो को पीछे से एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। यह घटना बाबूपाड़ा इलाके की है। बताया जा रहा है कि बाइक पानीघाटा से नक्सलबाड़ी की ओर जा रही थी। इसी दौरान सड़क पर खड़े टोटो से पीछे से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नक्सलबाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राज खेरवार, निवासी सातभैया के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे युवक शुभम विश्वकर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *