जानकारी के अनुसार, मयनागुड़ी निवासी विद्युत राय अपनी पत्नी के साथ बाइक से सिलीगुड़ी की ओर से मयनागुड़ी जा रहे थे। इसी दौरान एक मालवाहक वाहन के साथ उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों सड़क पर गिर पड़े और बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटनास्थल पर ही विद्युत राय की मौत हो गई।
हादसे में उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। सूचना मिलने के बाद भोरेर आलो थाने की पुलिस और फूलबाड़ी हाईवे ट्रैफिक आउटपोस्ट की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद मालवाहक वाहन मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू करने के साथ ही फरार वाहन की तलाश भी शुरू कर दी है।





