नगर निगम सूत्रों के अनुसार, नए वाहनों में चार अर्थमूवर और आठ डंपर शामिल हैं। इनका इस्तेमाल शहर के विभिन्न वार्डों और महत्वपूर्ण इलाकों से रोजाना एकत्र होने वाले कचरे को जल्द उठाकर निर्धारित स्थान तक पहुंचाने में किया जाएगा। नए वाहनों के शामिल होने से कचरा संग्रह और परिवहन व्यवस्था में तेजी आने की उम्मीद है।
बताया गया है कि करीब 4 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से इन 12 वाहनों की खरीद की गई है। उद्घाटन के बाद ही इन्हें नगर निगम क्षेत्र में कचरा सफाई के काम में लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
इस अवसर पर मंत्री शंकर घोष ने कहा कि शहर की स्वच्छता और कचरा प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। नए वाहनों के जुड़ने से कचरा संग्रह और परिवहन कार्य में और तेजी आएगी।





