जीआरपी सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपी ट्रेन से असम से एनजेपी पहुंचे थे और प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे। इसी दौरान विशेष तलाशी अभियान के तहत दोनों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके ट्रॉली बैग से 30 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन करीब 35 किलो बताया गया है। बरामद गांजे की बाजार कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी असम से गांजा लेकर एनजेपी पहुंचे थे और प्लेटफार्म पर इसकी डिलीवरी का इंतजार कर रहे थे। संयुक्त अभियान के चलते गांजा तस्करी की योजना को विफल कर दिया गया।
एनजेपी जीआरपी ने दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपियों को बुधवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं, तस्करी के पीछे सक्रिय नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए जीआरपी एसओजी की टीम जांच कर रही है।





